
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : छेड़छाड़ के आरोप में PRV द्वारा थाना बिथरी चैनपुर पर लाये गए आरोपी अनिल पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम चन्दपुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली के कथित रूप से कांच के दरवाजे से बाजू में चोट लगने से घायल हो जाने के प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है।
प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक अपराध (SP Crime), बरेली की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।
उक्त जांच समिति में निम्न अधिकारियों को नामित किया गया है— पुलिस अधीक्षक अपराध, बरेली – अध्यक्ष
क्षेत्राधिकारी अपराध, बरेली – सदस्य
प्रभारी सीसीटीएनएस, बरेली – सदस्य


