हिमांशु गाबा का उधम सिंह नगर का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के कई मायने है

हिमांशु गाबा का उधम सिंह नगर का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के कई मायने है
रुद्रपुर: जिस घर से कांग्रेस के चिराग के प्रकाश की शुरुआत हुई। और उनका पूरा परिवार कांग्रेस को समर्पित रहा रुद्रपुर मे एसा एक ही परिवार है। गाबा परिवार। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सियासत की शुरुआत उनही के घर से होतीं थी। बड़े बड़े दिग्गज कभी रुद्रपुर कभी रुद्रपुर मे हिमांशु गाबा परिवार के बुजुर्गो से मिलने के लिए जुगत,लगाया करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी जब भी तराई के दौरे पर आते थे। तो वो हंस राज गाबा से अकेले में मंत्रणा कर राय जरूर लिया करते थे। आज उसी कांग्रेसी घर के युवा चिराग हिमांशु गाबा को कांग्रेस आलाकमान ने जिला कार्यकारणी अध्यक्ष बना दिया। उनके डिमोशन और प्रमोशन के चर्चा होने लगी है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। क्या कांग्रेस आलाकमान उन पर इतना विश्वास करता है। कि एक जिला अध्यक्ष होने के बाद भी उनकी नियुक्ति क्यो कर रहा है। कांग्रेस संगठन पर निगाह रखने वाले राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस जरूर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है।ऐसे में तराई इलाके में कांग्रेस संगठन को मजबूती परापत करने के लिए हिमांशु गाबा को प्रदेश से जिले का बड़ा दायित्व दिया गया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा बाजपुर से लेकर जसपुर तक कांग्रेस के संगठन पर निगाह रखेगे। जबकि हिमांशु गाबा रुद्रपुर से खटीमा तक। उधम सिंह नगर का बड़ा जिला है। यहां से 9 विधान सभा सीट है। ऐसे में कांग्रेस ने पार्टी की मजबूती के लिए यह दांव खेला है।
क्या हिमांशु गाबा होगे रुद्रपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी
एक दूसरा कायस यह भी लगाया जा रहा है। कि हिमांशु गाबा को रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है। हालांकि हिमांशु गाबा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन राजनीति की नब्ज पर उनकी निगाह है। देखना होगा तिलक राज बेहड के रुद्रपुर विधानसभा छोड़ कर किचछा जाने के बाद कौन दिग्गज कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में रुद्रपुर से कांग्रेस की नैया पार लगा सकता है। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में तीन घायल एक की हालत गंभीर नामक युवक का पराधमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे एस टी एच रेफर किया

Tue Mar 16 , 2021
सड़क हादसे में तीन घायल एक की हालत गंभीरनामक युवक का पराधमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे एस टी एच रेफर कियारुद्रपुर:सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों में पवन की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे पराधमिक उपचार के बाद एस टी […]

You May Like

advertisement