उत्तराखंड:केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में मना हिंदी दिवस समारोह

“केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में मना हिंदी दिवस समारोह”

आज केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में हिंदी दिवस एवं पखवाड़ा समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या मिक्की खुल्बे ने दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के छात्र छात्राओं ने हिंदी दिवस के ऊपर कविताओं एवं आलेखों को प्रस्तुत किया। हिंदी दिवस के अंतर्गत अगली प्रस्तुति में विद्यालय के सामाजिक अध्ययन शिक्षक श्री अमित कपरवान ने नागरी लिपि की वैज्ञानिकता विषय के ऊपर शोध परक एवं प्रभावी वक्तव्य दिया। इन्होंने हिंदी वर्णमाला की ध्वनि व्यवस्था एवं उसकी वैज्ञानिकता को विभिन्न उदाहरणों के द्वारा छात्रों को समझाया। कार्यक्रम के आखिर में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मिक्की खुल्बे ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी को हिंदी पढ़ने, लिखने एवं सीखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन स्नातकोत्तर हिंदी अध्यापक श्री राजेश कुमार ने किया एवं उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को हिंदी में रोजगार के अवसर विषय के ऊपर संबोधन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਲੋਕ ਅਧਿਕਾਰ ਲਹਿਰ ਨੇ ਕੀਤੇ ਕਮਰ ਕੱਸੇ

Tue Sep 14 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 14 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਲੋਕ ਅਧਿਕਾਰ ਲਹਿਰ ਦੀ ਇਕ ਭਰਵੀਂ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰਤਾਪ ਨਗਰ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਲਹਿਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਕਈ ਜਿ਼ਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਸਰਗਰਮ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸਿ਼ਰਕਤ ਕੀਤੀ।ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਸ: ਦਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement