फिरोजपुर में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

फिरोजपुर में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

फिरोजपुर दिनांक-21.09.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर मंडल में दिनांक 14.09.2022 से 29.09.2022 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 21 सितम्बर को सभाकक्ष मंडल अस्पताल, फिरोजपुर में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए 15 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में चार विषय दिए गये थे, जिनमें से किसी एक विषय पर 2000 शब्दों का निबंध लिखना था। निबंध के विषय इस प्रकार थे –“जहाज बंदरगाह के भीतर सुरक्षित होता है, परन्तु इसके लिए तो वह होता नहीं है”, “आर्थिक समृद्धि हासिल करने के मामले में वन सर्वोत्तम प्रतिमान (Case Study)  होते हैं”, “यूनिफार्म सिविल कोड- समय की आवश्यकता ?” तथा “रेलवे की आमदनी बढ़ाने के सुझाव”। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹1000, द्वितीय को ₹800, तृतीय को ₹600 तथा पांच सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को ₹500 प्रदान किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਤਹਿਤ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੁੰਵਰ ਪਰਤਾਪ ਸਿੰਘ (ਨੀਟਾ) ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਸ਼ੀਤਲਾ ਮਾਤਾ ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ

Wed Sep 21 , 2022
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਤਹਿਤ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੁੰਵਰ ਪਰਤਾਪ ਸਿੰਘ (ਨੀਟਾ) ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਸ਼ੀਤਲਾ ਮਾਤਾ ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 21 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement