मंडल कार्यालय, फिरोजपुर के सभाकक्ष में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 11 जुलाई 2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

इस काव्य पाठ प्रतियोगिता में फिरोजपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों / कार्यालयों में कार्यरत 15 रेलकर्मियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वरचित कवितायेँ सुनाईं जो देशभक्ति एवं आजादी से सम्बंधित थीं। इस काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री विशाल सैन, तकनीशियन-3, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, द्वितीय स्थान श्री राज कुमार, सहायक कैरिज एवं वैगन, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, तृतीय स्थान श्री राजबीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सुल्तानपुर लोधी ने प्राप्त किया तथा इसके अतिरिक्त तीन सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गए। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका श्री विराज सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजली शर्मा, वरिष्ठ अनुवादक द्वारा किया गया।

 मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने उक्त प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा राजभाषा हिंदी को अपने सरकारी कामकाज का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिर्जापुर :हाइवे किनारे एक लग्जरी कार में एक युवक का शव मिला

Mon Jul 11 , 2022
हाइवे किनारे एक लग्जरी कार में एक युवक का शव मिला पूर्वांचल ब्यूरो थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाहीबाग के पास शिवालिक पहाड़ियों में हाइवे किनारे एक लग्जरी कार में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के पँहुचे। सीओ बेहट मुनीश चंद व […]

You May Like

advertisement