भांखड़ा नदी के पास दर्जन भर गोवंश अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन भड़के

भांखड़ा नदी के पास दर्जन भर गोवंश अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठन भड़के

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भाखड़ा नदी किनारे गोवंश के मिले अवशेष, हिंदू संगठनों में आक्रोश, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष को गद्दा खुदवा कर दफना दिया। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा रेलवे फाटक से आगे भाखड़ा नदी के किनारे एक दर्जन गोवंशो के अवशेष की सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया व थाना फतेहगंज पश्चिमी में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तहरीर दी। जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार बताया कि मंगलवार को धनेटा फाटक के पास भाखड़ा नदी के किनारे एक दर्जन गोवंशो के अवशेष पड़े हुए हैं जिन्हें कुछ लोगों ने गौकसी कर उनका पूरा शरीर काटकर ले गए मौके पर सिर व उनकी खाल बरामद की गई है। इस घटना से पूरे हिंदू जनमानस में भारी आक्रोश उमड़ रहा है जल्द से जल्द गौकशी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मीरगंज तहसील मंत्री प्रेम शंकर राठौर, सचिन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, विजय गंगवार, रवि कुमार, राहुल सिंह, मोहित शर्मा, सोमपाल राजपूत, अंकित कुमार गंगवार,
जिला अध्यक्ष AHP, अमित गंगवार, सुमित,रवि, अमन, राहुल, गजेंद्र सिंह, मोहित, कौशल, मुनी शत आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह बजरंग सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुसुम लता शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी मुकेश मिश्रा ने भी गोवंश पशुओं की हत्या करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रचना गुप्ता ,मोहिनी शर्मा, मोहित शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलावा बांधकर प्रेमजाल में फंसाकर लूटी आबरू, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोप

Wed May 28 , 2025
कलावा बांधकर प्रेमजाल में फंसाकर लूटी आबरू, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोप दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मीरगंज क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और लंबे […]

You May Like

Breaking News

advertisement