नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदानों को याद कर मनाई जाएगी उनकी जयंती।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
भारतीय तिरंगा उत्सव की 17 वीं और जिला कुरुक्षेत्र की 48 वीं वर्षगांठ पर हवन का आयोजन 23 जनवरी 2021 को श्री जयराम विद्यापीठ ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र :- समन्वयक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग के नेतृत्व में श्री जयराम विद्यापीठ, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में 23 जनवरी 2021 को प्रातः 10:30 बजे हवन का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, भारतीय तिरंगा की सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की 17 वीं वर्षगांठ व जिला कुरुक्षेत्र की 48 वीं वर्षगांठ को मनाया जाएगा।
गर्ग ने सभी साथियों से अपील कि की इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचें ।