समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा – लल्लन चौहान

स्व. श्री शत्रुघन चौहान (एडवोकेट) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
​बलरामपुर, आजमगढ़: भारतीय चौहान समिति द्वारा संचालित डी.एस. कॉलेज एवं बाबा रामजियावन दिव्यांग विद्यालय, बलरामपुर, आजमगढ़ में “चौहान रत्न” स्व. श्री शत्रुघन चौहान (एडवोकेट) की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, विचार और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।” उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन के संस्मरणों को साझा करते हुए उन्हें एक सहृदय, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया।

​श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और अतिथियों ने स्व. शत्रुघन चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। ​मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सपा नेता, उद्योगपति एवं समाजसेवी मा. श्री लल्लन चौहान उपस्थित रहे। ​संचालक: श्रद्धांजलि सभा का सफल संचालन अ.भा. चौहान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चौहान (एडवोकेट) द्वारा किया गया। ​भारतीय चौहान समिति’ द्वारा संचालित डी.एस. कॉलेज एवं बाबा रामजियावन दिव्यांग विद्यालय, बलरामपुर आजमगढ़ परिसर में संपन्न हुआ। सभा में वक्ताओं ने स्व. शत्रुघन चौहान (एडवोकेट) के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया तथा उपस्थित सभी महानुभावों ने स्व. चौहान को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टी.बी. मुक्त भारत अभियान को गति देने कलेक्टर द्वारा सौंपे गए दायित्व

Fri Jul 24 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर  24 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टी.बी. मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विकासखंडवार अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। आदेश के तहत कांकेर एवं नरहरपुर विकासखंड के […]

You May Like

Breaking News

advertisement