‘भाषा विभूति सम्मान’ द्वारा महामहिम राज्यपाल केरल ने डॉ. संजीव को किया सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

नई दिल्ली 14 सितम्बर : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर हिंदी भाषा के उत्थान के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् व लेखिका डॉ. संजीव कुमारी को भाषा विभूति सम्मान से विभूषित किया गया। उनको यह सम्मान केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में आयोजित एक शानदार समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान के प्रमुख आतिथ्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हिंदी भाषा को समर्पित विद्वत विभूतियों को भाषा विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय संस्कृति पर लिखी गई पुस्तकों के लिए मिला है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा हिंदी भाषा की महत्ता, उत्थान, गौरव , गरिमा पर गुणगान किया गया। आयोजन में मुख्य भूमिका डॉ. यतींद्र कटारिया की रही। डॉ. संजीव के आलावा सम्मान पाने वालों में नोएडा से सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. राकेश कुमार आर्य व राकेश छोकर व अन्य प्रमुख हैं। अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंजः किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Sep 15 , 2024
संवाददाता राजकुमारदिनांक- 11.09.2024 को आगन्तुका द्वारा खुद की नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 311/2024 धारा 74 /351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बनाम राजेश पासवान पुत्र टुनू पासवान नि0 भगतपुर थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us