डॉ. इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में हिसार जिला इकाई का हुआ गठन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
हिसार संवाददाता – वैभव गुप्ता दूरभाष 9416191877

वरिष्ठ पत्रकार एस.के. गौड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त।

हिसार 27 जुलाई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अहम बैठक स्थानीय पृथ्वी राज चौहान चौक दिल्ली फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चांद सितारा होटल हिसार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने की।
बैठक खास तौर पर संघ के विस्तार हेतु की गई थी। अब तक श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के कई जिलों में कार्यकारियों का गठन कर चुका है साथ ही सभी जिलों में श्रमजीव पत्रकार संघ पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहा है। कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंदु बंसल जैन का बुके पगड़ी व अंग वस्त्र देकर हिसार के तमाम पत्रकारों की तरफ से के स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला हिसार के डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया से संबंधित सभी पत्रकारों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में हिसार जिला अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ पत्रकार एस के गौड़ के नाम का हिसार जिले के पत्रकारों की अनुशंसा पर व संघ के महासचिव नवीन बंसल ने रखा और अनुमोदन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने किया जिसका जिला भर से पधारे तमाम पत्रकारों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और अपना समर्थन दिया। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार हिसार जिले की शेष कार्यकारिणी की जिम्मेदारी नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एस. के. गौड़ को दी गई ।
कार्यक्रम में संघ द्वारा हिसार जिले के पत्रकार हरीश गांधी, अशोक गुप्ता मोनालिसा, राजेंद्र अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया।
इस अवसर पर प्रेम सिंह चहल, शीशपाल वर्मा,प्रतिभा शर्मा,देव शर्मा, सौम्या माथुर, सोनिया नैन, दीपक कालड़ा, विनोद गांधी, हरीश गांधी, अमित गांधी, घनश्याम जिंदल हांसी,अजय शर्मा,नरेश बंसल, सचिन कुमार,हरियाणा की आवाज से गुरु आत्माराम विश्नोई, मैनपाल शर्मा व संजय कुमार के साथ-साथ अनेकों पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एस. के. गौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और जो श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा पूरक निभाने का आश्वासन दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर के नागरिकों को सचिवालय में मिलेगा उच्च गुणवत्ता का खाद्य सामान : विश्राम कुमार मीणा

Tue Jul 28 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष- 94161 91877 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने लघु सचिवालय में हैफेड द्वारा तैयार किए गए सेल काउंटर का किया उद्घाटन। कुरूक्षेत्र 27 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शहर के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement