पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हिस्ट्रीशीटर अहसान खां ने करी थी हिस्ट्रीशीटर बाबू खां की हत्या, गिरफ्तार

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हिस्ट्रीशीटर अहसान खां ने करी थी हिस्ट्रीशीटर बाबू खां की हत्या, गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा क्षेत्र के रम्पुरा माफी गांव में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी एहसान खां को बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में एहसान ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुराने साथी बाबू खां को पत्नी से नजदीकियों के शक में मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मृतक बाबू खां और आरोपी एहसान खां पहले एक साथ लूटपाट की वारदातें करते थे और कई बार जेल भी गए। जेल में रहते हुए एहसान को शक हुआ कि उसकी पत्नी अमरीना और बाबू खां के बीच कुछ गलत चल रहा है। उसका कहना है कि जब वह जेल में था, तो बाबू खां उसकी पत्नी को कचहरी में लेकर आता-जाता था। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाहर निकलते ही एहसान को इसकी भनक लगी और उसने बाबू खां से बातचीत बंद कर दी।
हत्या से एक दिन पहले बाबू खां गांव के ही इसराईल के मकान पर मजदूरी करने आया था। अगले दिन जब वह मिट्टी डालने की बात कर रहा था, तभी एहसान ने अपने घर के भीतर रखी छुरी उठाई और उसे घर के बाहर ही ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 2.40 बजे बिल्वा पुल के पास से एहसान को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर मेंथा के खेत से छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
एहसान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ 1995 से लेकर अब तक लूट, डकैती और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी, तेजपाल सिंह और आरक्षी हिमांशु कुमार की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोऑर्डिनेटरों के साथ महानगर कांग्रेस की बैठक संपन्न

Tue May 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देश पर 100 दिन का टाक्स संगठन सृजन कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने हेतु बुलंदशहर से आई महानगर की कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ एवं जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा जी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। बाद […]

You May Like

advertisement