हरिद्वार जेल में HIV का विस्फोट,15 कैदीपॉजिटिव मिले, प्रशासन में मची अफरा तफरी

हरिद्वार जेल में HIV का विस्फोट,15 कैदी
पॉजिटिव मिले, प्रशासन में मची अफरा तफरी,
सागर मलिक

उत्तराखंड की हरिद्वार जेल में एक बार फिर से कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं और वे एड्स से पीड़ित हैं। यह खुलासा होने के बाद जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कैदियों की रिपोर्ट आने के बाद एक्शन मोड में आते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों को सबसे अलग कर दिया है।

उत्तराखंड के हरिद्वार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरिद्वार की जिला कारागार में कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं और वे एड्स से पीड़ित हैं। यह खुलासा होने के बाद जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कैदियों के हेल्थ चेकअप में मामलों का खुलासा हुआ, जिसकी जानकारी जेल और विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं अब इन एड्स पीड़ित कैदियों को जेल में रखने के लिए अलग से बैरक बना दी गई है।

हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने इसकी पुष्टि की और बताया कि 7 अप्रैल को हरिद्वार की जिला कारागार में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया था। इसमें एक-एक कैदी के सभी मेडिकल टेस्ट किए, जिसमें 15 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन कैदियों को अब एक ही बैरक में रखा गया है और इलाज शुरू करा दिया गया है। साथ ही जागरुकता का ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दूसरे कैदियों में कोई भ्रम न फैले।

हरिद्वार की जिला कारागार में इस समय 1100 कैदी। साल 2017 में भी 16 कैदी HIV पॉजिटिव मिले थे,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हरिद्वार में महिला पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Thu Apr 10 , 2025
उत्तराखंड: हरिद्वार में महिला पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,सागर मलिक दाखिल खारिज के लिए मांग रहा था रुपये हरिद्वार में महिला पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार हरिद्वार में महिला पटवारी के सहायक को रिश्वत ले हरिद्वार तहसील में महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका […]

You May Like

Breaking News

advertisement