श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव भजन संध्या का हुआ समापन

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव भजन संध्या का हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पूरे होली महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु आनंदित होकर झूमने पर हुए मजबूर।

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में आठ दिनों से धूमधाम के साथ होली महोत्सव भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महंत जगन्नाथ पुरी के साथ कलाकारों ने सुंदर एवं मस्त कर देने वाले होली महोत्सव भजनों को प्रस्तुत किया। होली महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में राजेंद्र सैनी तथा उनके साथियों ने राधा-कृष्ण के भक्ति गीत आज ब्रज में होली खेले रसिया, रंग डार गया मोपे सांवरा तथा होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा सुनाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित कर झूमने पर मजबूर कर दिया। होली भजन संध्या कार्यक्रम समापन के उपरांत मंदिर परिसर में पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक किया गया एवं फूलों के साथ रंग लगाए गए। इस के उपरांत यजमान मा. मामराज मंगला, कृष्णा मंगला व अंकुर ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर महंत शिव गिरि, स्वामी रवि गिरि, स्वामी संतोषानंद, स्वामी नंद किशोर, रवि सैनी, जयपाल, श्यामू, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, भाना राम, मोहित शर्मा, आलोक गुप्ता, सचिन कौशिक, नितिन कौशिक, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, रघुबीर, सुरेंद्र, मंजीत कौर, रंजीत, रचना व आशा आदि लोग भी मौजूद रहे।
भजनों का गुणगान करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने महिला सफाई कर्मियों को च्यवनप्राश, शैम्पू व टूथपेस्ट वितरित किए

Thu Mar 9 , 2023
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने महिला सफाई कर्मियों को च्यवनप्राश, शैम्पू व टूथपेस्ट वितरित किए। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 समाजसेवा के कार्य में सभी को बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए : पवन मित्तल। कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा नगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement