दी ब्रिटिश स्कूल में मनाया होली का त्योहार
फिरोज़पुर 09 2023 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-
होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खेलकर भाईचारे का संदेश देता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। ये शब्द स्कूल कमेटी के सचिव शिवम शर्मा ने दी। ब्रिटिश स्कूल में होली पर्व मनाते हुए कहे। पूरे स्कूल में खुशियों और रंगों का माहौल था। बच्चों को होली संबंधी जानकारी देने के लिए स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और बच्चों ने होली के संबंधी जानकारी दी और इसके पीछे जुड़े इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर दीपाली शर्मा ने सभी बच्चों और शिक्षकों को होली की बधाई दी।