Uncategorized
प्रोफेसर कॉलोनी में धूम धाम से मनाया होली का त्योहार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
छाया – उमेश गर्ग।
कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, समाज सेविका ममता भटनागर ने बताया कि होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुड़ा त्योहार है जिसमें अध्यात्म का अनोखा रूप झलकता है। इस त्योहार को रंग और गुलाल के साथ मनाने की परंपरा है।
कॉलोनी के बच्चो ने एक दूसरे को रंग लगाया और पूरी मस्ती की ओर होली की प्रसिद्ध मिठाई गुजिया को खाकर आनंद लिया। इस अवसर पर अमित, अक्षरा भटनागर, आराध्या भटनागर, नव्या गोयल, अनवी, मिष्ठी, ममता, सपना गोयल, आकृति गोयल, यशपाल गोयल, शिवम, राम, देव, मयंक, अनिरूद्ध, कीनू, दर्श मौजूद थे।