कला सृष्टि मंच के होली महोत्सव में हुआ धमाल होली का मतलब ही है प्यार से भरी मस्ती : बृज शर्मा

कला सृष्टि मंच के होली महोत्सव में हुआ धमाल
होली का मतलब ही है प्यार से भरी मस्ती : बृज शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अमेरिका से युवा भी पहुंचे होली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने।
कला सृष्टि मंच हर वर्ष नृत्य, गायन एवं मस्ती के साथ मनाता है होली का त्योहार।
कला सृष्टि मंच के होली महोत्सव कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने भी मचाया धमाल।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : हर त्यौहार की भांति इस बार होली महोत्सव कार्यक्रम में भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कला सृष्टि मंच के कलाकारों एवं सदस्यों ने खूब जमकर धमाल मचाया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेषकर युवा भी अमेरिका से पहुंचे। अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए युवा रमनीश और ज्योति सिंगला ने तो अपने नृत्य से खूब रंग जमाया। इस कार्यक्रम में 20 से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सदस्यों ने खूब रंग जमाया। कला सृष्टि मंच कुरुक्षेत्र द्वारा होली आई रे विषय को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य पुरुषों और महिलाओं ने गायन, अभिनय, नृत्य विधा इत्यादि प्रस्तुतियों के साथ फूलों की होली खेली। संस्था के संस्थापक एवं प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी बृज शर्मा ने बताया कि गत 6 वर्षों से यह संस्था हर तीज त्यौहार मनाने की स्वस्थ परंपरा को जीवंतता प्रदान कर रही है। विशेष रूप से इस संस्था में तीन दर्जन से महिला सहयोगी 55 से 60 से अधिक आयु वर्ग की है। होली उत्सव के अवसर पर मंच समूह द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन किया जा रहा है। बृज शर्मा ने कहा कि होली का अर्थ ही है कि प्यार एवं मस्ती से भरा त्यौहार है। इस मौके पर पूरा देश मस्ती में झूमता है। उन्होंने कहा कि करीब सौ से अधिक सहयोगियों का यह मंच समाज में संस्कृति एवं संस्कारों को जीवित रखने के साथ जागरूकता पैदा करने के लिए काम कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। होली महोत्सव कार्यक्रम में डा. जय भगवान सिंगला, राजेश सिंगला, सौरभ चौधरी, दीपक कौशिक, विनोद कौशिक, राजेन्द्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, आशी खेत्रपाल, रमा शर्मा, सुनील दत्त, दीपक शर्मा, शिव कुमार, नागेन्द्र शर्मा, सुनीता आहूजा, मधु मल्होत्रा, रिंकू छाबड़ा, मंजू सिंगला, डा. कर्ण शर्मा, डा. सुचिस्मता शर्मा, सत्य भूषण, भावना शर्मा, सुशील कुमार, अमेरिका से रमनीश सिंगला, ज्योति सिंगला, धीरज गुलाटी, पृथ्वी गौतम, स्वाति गुप्ता, डा. स्वराज शर्मा, नीरज आश्री,रेणू खुंगर, साक्षी गौतम, सुरेन्द्र सीकरी, रश्मि सीकरी, रणधीर शर्मा, रीतू आहूजा, पंकज शर्मा, महेंद्र गुप्ता, पूजा चावला, गजेन्द्र आहूजा, दीपक आहूजा इत्यादि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
कला सृष्टि मंच के होली महोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देते हुए कलाकार एवं कार्यक्रम के उपरांत संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं अतिथिगण।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुभाष मंडी मे होली दहन का कार्यक्रम मंगलवार को,सुभाष मंडी में 71 वर्षों से हो रहा है होलिका दहन एवं पूजन

Mon Mar 6 , 2023
सुभाष मंडी मे होली दहन का कार्यक्रम मंगलवार को,सुभाष मंडी में 71 वर्षों से हो रहा है होलिका दहन एवं पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सुभाष मंडी में होलिका उत्सव को लेकर हुई बैठक। कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सुभाष मंडी में पिछले […]

You May Like

Breaking News

advertisement