पिहोवा के श्री गोविन्दानंद आश्रम में होली महोत्सव आयोजित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
आश्रम में फूलों की होली के साथ महिलाओं ने किया नृत्य।
कुरुक्षेत्र पिहोवा :- कुरुक्षेत्र सरस्वती तीर्थ पिहोवा के श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा में आश्रम की महन्त व राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद साध्वी प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में महिलाओं ने फूलों की होली महोत्सव मनाया ओर राधा रानी व श्री कृष्णा के मंगल भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया।