होली रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का भी पर्व : डा. जसविंद्र खैहरा।

होली रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का भी पर्व : डा. जसविंद्र खैहरा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य व जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंदर खैहरा ने लोगों को दी होली की बधाई।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च :- शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य व जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंदर खैहरा ने लोगों को होली के मौके पर बधाई देते हुए व कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने की अपील करते हुए कहा कि होली ही ऐसा पर्व है जो बिना किसी खर्च के पूर्ण उत्साह और उल्लास से मनाया जा सकता है। यह पकवानों का भी पर्व है। होली प्रेम-प्रतीति का, एकता और भाई-चारे का, मानवता, सौहार्द और अपनेपन का पर्व है। होली पर सभी भेदभाव भुलाकर, गले मिल कर प्रेम बांटना चाहिए। दूसरे की भावना का ध्यान रख कर थोड़ा सा रंग लगाने से घर-परिवार और समाज में शांति और सोहार्द बना रहता है। कहा कि रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए। कोरोना वायरस से बचकर रहें और अपना एवं परिवार का ख्याल रखें। होली पारस्परिक प्रेम की प्रतीक है। यही कारण है मथुरा और बरसाने की होली विश्व में विख्यात है। होली में थोड़े से गुलाल की और ढेर सारे प्यार की, स्नेह की, अपनेपन की, शालीनता और मर्यादा की आवश्यकता है। होली ऊंच- नीच की खाई पाट देती है। भेद-मतभेद मिटा देती है। टूटते रिश्ते भी होली में जुड़ जाते हैं। होली का संदेश भी है कि हमें प्रेम बांटना है और प्रेम ही पाना है। डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का भी पर्व है। हमें इस पर्व को एक दूसरे के साथ खुशियों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। जो भी भेदभाव, मनमुटाव हमारे बीच हैं हमें उसे भूल जाना चाहिए और रंगों के इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाएं। हमें एक बात और याद रखनी है कि कोई भी ऐसा कार्य या मजाक किसी के साथ नहीं करना चाहिए जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य व जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंदर खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री भोगेन्द्र लाल कर्ण जी बने केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता

Tue Mar 30 , 2021
श्री भोगेन्द्र लाल कर्ण जी बने केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक/अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन प्रभारी डॉ राजबीर श्योरान जी के अनुमोदन पर जनकपुर धाम, नेपाल देश निवासी हिन्दू सम्राट श्री भोगेन्द्र लाल कर्ण जी को […]

You May Like

advertisement