पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे पर हुआ पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह

पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे पर हुआ पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में कस्बे के निकट नेशनल हाईवे उनासी चौराहे के पास पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी की तरह से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आर्मी, मिलट्री ऑफीसर्स एवं पूर्व सैनिक शामिल हुए, होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी सैनिकों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर एक दूसरे के गले मिलकर होली एवं आने वाले नवरात्रि की शुभकामनाएं और बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ संरक्षक कर्नल पुरुषोत्तम सिंह एवं संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज ने सभी पूर्व सैनिकों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। और इस मौके पर उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से मासिक मीटिंग में रहने की बात कही और पूर्व सैनिकों एवं कमेटी के द्वारा कोई भी कार्यक्रम किए जाने पर विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। और होली मिलन समारोह में ना आने वाले सैनिकों प्रति नाराजगी व्यक्ति की। होली मिलन समारोह में सभी ने अपनी पुरानी यादें ताजा कर देश भक्ति गीत गाकर जमकर डांस किया। होली मिलन कार्यक्रम में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन राठौर, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, हर्षवर्धन सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रेमपाल मौर्य, एसपी शर्मा, तुलाराम मौर्य, खेम बहादुर सिंह, डॉक्टर गुलशन सक्सेना आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपजिलाधिकारी मीरगंज के निर्देश पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन करते पकड़ा परमिशन न होने पर भी तीन को छोड़ा

Tue Mar 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने गांव मड़ौली में खनन कर रहे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा था।लेकिन परमिशन होने के कारण तीन को छोड़ दिया गया।एक ट्रैक्टर ट्रॉली चला रहा चालक ट्रैक्टर लेकर भागने से जानकारी नहीं […]

You May Like

Breaking News

advertisement