Uncategorized

पर्वतीय समाज ( रजिस्टर्ड ) बरेली के होली मिलन समारोह में रही पर्वतीय संस्कृति की धूम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पर्वतीय समाज रजिस्टर्ड बरेली द्वारा आज कुर्मांचल नगर भोलेनाथ मंदिर परिसर  में धूमधाम से भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।समारोह का विधिवत शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि एयर मार्शल डॉ.महेन्द्र सिंह बुटोला ने किया।उन्होंने इस अवसर पर पर्वतीय समाज द्वारा समय समय पर होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की।मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार जी रहे।आपने कहा कि इन सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकजुटता बनी रहती है साथ ही नई पीढ़ी का भी अपनी संस्कृति से साक्षात्कार होता है।समारोह में पर्वतीय क्षेत्र की प्रसिद्ध क्लासिकल बैठ  होली तथा पुरुषों की खड़ी होली,महिलाओं द्वारा होली व नृत्य का उत्कृष्ट प्रस्तुती करण किया गया।इस के अतिरिक्त उत्तराखंड के प्रसिद्ध गीतों पर स्थानीय बच्चों द्वारा मनभावन नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की गयी।होली के गीतों पर दर्शक भावविभोर होकर झूम कर नाचे।कार्य क्रम  में अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय,उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट,महासचिव डॉ.नरेन्द्र सिंह बिष्ट,वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी,कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट,सहायक कोषाध्यक्ष जगदीश बिष्ट,सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव पूरन सिंह दानू एवं सोमा परिहार,सचिव बालम सिंह मेहरा,मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत,उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट,दीपक धोनी,उमेश बिनवाल,तारा दत्त जोशी,गोधन सिंह बिष्ट,संजय सिंह परमार,संरक्षक कैप्टन मोहन सिंह,डॉ. मान सिंह नेगी,महेश चन्द्र खर्कवाल,अंकेक्षक जीत सिंह बोहरा,पुष्कर सिंह राणा, भावना राणा, प्रमोद पंत, राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल,देवेन्द्र देयोलिया,गोपाल मेहरा आदि का बिशेष सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button