Uncategorized

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में किया गया होली मिलन समारोह आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में आज 6 फरवरी को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और होली मिलन समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों के बीच छोटे-मोटे मतभेद या शिकायतें हो जाती हैं, लेकिन होली का त्योहार उन सभी शिकवों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का अवसर देता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि देश और समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। होली हमें यही सीख देती है कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहें। मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,तीरथ मधुकर आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel