ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र में मनाई फूलों की होली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 19 मार्च: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की इंचार्ज बी.के. सरोज बहन ने बताया कि होली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य कलियुग अर्थात आसुरी युग का अंत और सतयुग अर्थात दैवी गुण के आरंभ का समय है। इसलिए हमें होलिका दहन में अपनी बुराइयों, ईर्ष्या, नफरत और अहंकार आदि आसुरी वृत्तियों को स्वाहा कर देना चाहिए। वे ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमें स्थूल होली जलाने व मनाने के साथ-साथ खुद को दिव्य गुणों के रंग से रंगना और निज आत्मा का गुणों से श्रृंगार भी करना है। तभी यह त्यौहार मनाने का हमारा मनोरथ सफल होगा। इस दौरान इंचार्ज बी.के. सरोज बहन ने फूलों के रंगों से जहां सभी को रंग दिया, वही बी.के. राधा बहन ने सभी को चंदन का तिलक लगा कर होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट के नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता जसबीर सिंह दुग्गल को
सकारात्मक पत्रकारिता, कर्म श्रेष्ठ और ईमानदारी से काम करने के लिए ब्रह्माकुमारीज कुरुक्षेत्र की ओर से सम्मानित किया गया। बी.के. हरबंस सिंह व पूर्व एसडीएम सतीश कत्याल ने होली पर्व की कंडी व पुष्पमाला पहना कर तथा बी.के. सरोज बहन ने शाल ओढ़ा कर जसबीर सिंह दुग्गल को सम्मानित किया। अपने संबोधन में जसबीर सिंह दुग्गल उन्हें दिए गए सम्मान के लिए ब्रह्माकमारीज केंद्र प्रमुख बी.के सरोज बहन सहित प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य जुगल किशोर, संत कुमार, सुरेश कुमार, प्रमोद अमीन, रोशन लाल, मनजीत सिंह, श्याम सुंदर, सुमेर चंद, प्रवीण कौल, प्रो. अमिता, माधुरी शर्मा, ममता देवी, सुमन लता, सुदेश भारद्वाज, पूजा, कविता, दीक्षा, शिखा, बाला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: खुशी में हर्ष फायरिंग हो गया होगा --थानाध्यक्ष

Sat Mar 19 , 2022
खुशी में हर्ष फायरिंग हो गया होगा –थानाध्यक्षराजेसुल्तानपुर (अम्बेडकर नगर) | होली के उमंग में रंग और गुलाल उड़ाते हुए आपसी भाईचारे के त्यौहार को मनबढ़ सिपाही ने कलंकित कर दिया और होली के रंग में भंग उस समय पड़ गया जब थाने में एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के […]

You May Like

advertisement