![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/2-32.png)
जांजगीर-चांपा 24 जून 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतो के उप निर्वाचन 2022 हेतु जांजगीर-चांपा जिले के संबंधी ग्राम पंचायत में उप निवार्चन 28 जून 2022 को मतदान दिवस में संबंधित क्षेत्र के शासकीय कार्यालय में मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है।
संबंधित क्षेत्र के कारखानों में अवकाश
मतदान दिवस में संबंधित क्षेत्र के कारखाना/संस्था में कार्यरत् श्रमिक/कर्मचारियों को मतदान लिए समाप्ति के पूर्व दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया जाता है।
संबंधित क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित
मतदान दिवस/मतगणना अवधि में संबंधित क्षेत्र में देशी/विदेशी मदिरा विक्रय प्रतिबंध किये जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया जाता है।