सुभाष मंडी में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन एवं पूजन

सुभाष मंडी में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन एवं पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिछले 71 वर्षों से आयोजित किया जाता है होलिका उत्सव।
सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : पिछले 71 वर्षों की परम्परा के अनुसार नगर के रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंडी में मंगलवार को पूरा दिन पुरुषों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं का होलिका दहन से पूर्व होली पूजन के लिए तांता लगा रहा। बच्चे कंडियाँ पहनकर अपने परिवारजनों के साथ होली पूजने आए। कार्यक्रम के संयोजक विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के प्रिय भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है। होलिका ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए आग में जलाने का प्रयास किया था। लेकिन अपनी सच्ची भक्ति के कारण आग उसे जला नहीं सकी और होलिका आग में जल गई। यह पर्व हमें यह संदेश भी देता है कि यदि हम भगवान के प्रति सच्ची भक्ति व श्रद्धा रखते हैं तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। गुप्ता एवं मित्तल ने यह भी बताया कि शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस के उपरांत होलिका दहन किया गया। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। आयोजक कपिल मित्तल ने कहा कि हमें होली में केमिकल युक्त रंगों के स्थान पर हर्बल रंग व फूलों से बने रंगों का प्रयोग करना चाहिए। अंत में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा होलिका दहन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंगला, प्रेम सागर, अनिल गुप्ता, अरुण गर्ग, अंकुर, प्रमोद बंसल, अशोक गर्ग, विकास गर्ग, राम निवास बंसल, राजेश बंसल, अशोक शर्मा, राजीव मित्तल, रिंकू अरोड़ा, देवेंद्र सिंगला, नितिन सिंगला, प्रहलाद गर्ग, अश्विनी जिंदल, अनूप तायल, गगन गर्ग, अश्विनी मित्तल, अंशुल बंसल, जयपाल गोयल, मंजू सिंगला, पिंकी मित्तल, नीलम गर्ग, प्रियंका गर्ग भी मौजूद रहे।
होलिका दहन से पूर्व पूजन करते हुए लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मन्दिर में मासिक पूर्णिमा भंडारा आयोजित

Tue Mar 7 , 2023
सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मन्दिर में मासिक पूर्णिमा भंडारा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : सिद्ध पीठ मां श्री बगलामुखी मंदिर के प्रांगण में मासिक पूर्णिमा भंडारे का आयोजन किया गया मन्दिर के महंत ज्योतिषाचार्य पण्डित राजेश वत्स ने बताया कि पूर्णिमा पर्व पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement