रुद्रा दुख:भंजन विकास समिति कुरुक्षेत्र द्वारा विश्वशांति की कामना के लिए होलिका दहन पर्व मनाया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- आज रुद्रा दुख:भजन विकास समिति कुरुक्षेत्र द्वारा विश्वशांति की कामना के लिए कालोनी वासियों द्वारा होलिका दहन पर्व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ मनाया गया। दहन से पूर्व चित्रकूट से आए ब्राह्मण पुजारी सुशील तिवारी द्वारा होलिका पूजन किया गया।
शंख ध्वनि घड़ियाल के माध्यम से कालोनी में सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान किया गया।
कालोनी के गणमान्यजनों पण्डित ज्ञान चंद अमीन वालो द्वारा मुख्य यजमान की परंपरा निभाई गई।
होलिका के समय प्राचीन परंपरा परिवार में धनवर्षा वा सुख समृद्धि के लिए कालोनी के बुजुर्ग श्री रोनकी राम जिंदल द्वारा होलिका की अग्नि में छोलिया को भूना गया। होलिका दहन के समय प्रेम मदान, नीरज कौशिक,नितिन गुप्ता, बृज मोहन भार्गव , कांति कौशिक, बलराम शर्मा इत्यादि काफी संख्या में महिलाओं ने होलिका दहन पूजन में भाग लिया।
कालोनी में 18 मार्च शुक्रवार को प्रातः फाग उत्सव के साथ सांय काल को श्री खाटू श्याम कीर्तन बाद कालोनी वासियों का रात्रि भोज का आयोजन किया गया है जिसमे कालोनी के सभी व्यक्ति भाग लेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ :मेरठ में 10:00 बजे के बाद शुरू हुआ होलिका दहन चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की निगरानी

Fri Mar 18 , 2022
मेरठमेरठ में 10:00 बजे के बाद शुरू हुआ होलिका दहन चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की निगरानीबीबी न्यूज़ बैसवारा से काजल सैनी संवाददाता मेरठ मैं आज होलिका दहन लगभग 10:00 बजे से शुरू हो गया और राजी खुशी होलिका दहन संपन्न हुआ कुछ शराबी कहीं-कहीं आपस में लड़ते भी नजर आए […]

You May Like

advertisement