अम्बेडकर नगर:17 मार्च को होलिका दहन 19 को खेला जायेगा रंग

17 मार्च को होलिका दहन 19 को खेला जायेगा रंग

अम्बेडकर नगर | सामाजिक समरसता,सदभाव,भाई चारा और सौहार्द के रंगों से सरोबार होलिकोत्सव का पर्व 19 मार्च शनिवार को मनाया जायेगा ।इसके पूर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक की परम्परा होलिका दहन का निर्वहन 17 मार्च की रात्रि 12:57 बजे के बाद होगा । यह जानकारी माॅरीशस में सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रहे ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश पाण्डेय ने दी हैं।उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्री शुभ संवत 2078 शक 1943 में फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 17 मार्च गुरूवार को दिन में 1:02 बजे पूर्णिमा तिथि में,परिवर्तित हो जायेगी जो रात्रि में 12:57 तक रहेगी ।
आचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि चूंकि भद्रा समाप्ति के पूर्व रात 12:00 बजे से दिनाँक बदलकर 18 मार्च हो जायेगा,इसलिए 18 मार्च को रात्रि ब्रह्म मुहुर्त 12:57 बजे के बाद होलिका दहन किया जायेगा।इसी क्रम में 18 मार्च,शुक्रवार के दिन होलिका का मान बना रहेगा पूर्णिमा तिथि 18 मार्च,शुक्रवार को दिन में 12:57 बजे तक बनी रहेगी।शुक्रवार को उदय प्रतिपदा न होने के कारण अगले दिन अर्थात् शनिवार 19 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जायेगा।आचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि शास्त्रमत के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि होने पर होलिकोत्सव मनाया जाता हैं।इस वर्ष 19 मार्च शनिवार को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा प्राप्त होने पर अंग में विभूति धारण करते रंगोत्सव मनाया जायेगा ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दिया होली का बधाई संदेश, इको फ्रेंडली होली खेलने का किया आह्वान

Wed Mar 16 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 16 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक मेल जोल को दर्शाता है। होली का त्यौहार गीले-शिकवे भुला कर मिलजुल कर मनाना चाहिए। वे होली […]

You May Like

advertisement