जीविका महिला संघ द्वारा हुआ सम्मान समारोह

जीविका महिला संघ द्वारा हुआ सम्मान समारोह

अररिया
पारिवारिक आहार विविधता अभियान के तहत दीप जीविका महिला संकुल संघ के सभागार में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में जिला में बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के लिए परियोजना कर्मियों , कैडरों एवं संकुल स्तरीय संघों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोइज़ , हेल्थ डीपीएम रेहान अशरफ , डी पी एम जीविका अनुराधा चंद्रा , जिला रोजगार प्रबंधक सह स्वास्थ्य पोषण अमित सागर एवं प्रबंधक मानव संसाधन ओम प्रकाश ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया | इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोइज़ ने जीविका द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रशंसा की और साथ ही पोषण माह में भी जीविका के द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन करने का विश्वास जताया | हेल्थ डीपीएम रेहान अशरफ ने जीविका के कैडरों एवं दीदियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओ को लेने हेतु प्रेरित करते हुए बताए कि प्रसव पूर्व तैयारियाँ ,चार एएनसी के बारे में जागरूकता फैलाये|उन्होंने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शुभकामनाये दी और आगे भी इसी तरह गाँव- टोलों में महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियों से प्रेरित करते रहने का संकल्प दिलाया और हौसला बढ़ाया| डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा ने इस सम्मान समारोह में बताया कि जीविका के द्वारा समय समय पर स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में अभियान चलाया जाता रहा है |जिला रोजगार सह स्वास्थ्य पोषण प्रबंधक अमित सागर ने बताया इस राज्य कार्यालय आदेश के अनुसार पूरे प्रखंड में पारिवारिक आहार विविधता अभियान जनवरी माह से की प्रत्येक प्रखंड में शुरू की गई है जिसके तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को चिन्हित कर खाद्य समूहों की जानकारी,पूरक आहार,स्तनपान जैसे विषयों में जानकारी देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के तहत जीविका समूह अंतर्गत 54 हजार गर्भवती एवं धात्री दीदियों का गृह भ्रमण कर आहार विविधता ,टीकाकरण ,पंजीकरण , पूरक आहार विषयों पर जानकारी दी गई | इसकी कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन कैडर , संकुल संघों एवं कर्मियों ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई है उनको जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है। पीसीआई के प्रशिक्षण अधिकारी विवेक कुमार ने पुरे कार्यकम को संक्षिप्त में प्रस्तुत किया| संकुल संघो में फोरबिसगंज की तुलसी संकुल संघ , रानीगंज से किरण संकुल संघ एवं सिकटी से संग्राम संकुल संघ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया| एचएनएस-एमआरपी में तीन उत्कृष्ट कर्मी भरगामा से नन्द किशोर भारती , रानीगंज की सीमा कुमारी और अररिया सदर की सोनिका कुमारी थी| वही भरगामा के क्षेत्रीय समन्वयक बिपिन कुमार बरियेत, जोकीहाट की सरिता कुमारी और रानीगंज के चन्दन कुमार को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया |सभी को प्रशस्ति पत्र , शील्ड और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया|
इस सम्मान समारोह में जीविका के जिला स्तरीय पदाधिकारी में प्रबंधक संचार नारायण कुमार ,प्रबंधक सामाजिक विकास चंदा कुमारी ,प्रबंधक वित्त शशांक सुमन ,प्रबंधक क्रय धरमवीर , प्रबंधक एमएनई रामनगीना यादव ,प्रशिक्षण अधिकारी रंजन कुमार ,नीर नीरज , प्रबंधक सामुदायक वित्त ललित कुमार प्रसाद,कार्यालय सहायक अमरदीप कुमार ,सुरेन्द्र मोहन मिश्र एवं सभी प्रखंडो के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Sep 4 , 2022
थाना सरायमीर, आजमगढ़गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक- 03.09.2022 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पंजीकृत मु0अ0सं0 194/22 धारा 3(1) गैगेस्टर से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सत्यम राय पुत्र गिरिजाशंकर राय सा0 गोमाडिह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष को ग्राम नन्दाँव बाजार से […]

You May Like

Breaking News

advertisement