महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान समारोह 11 मार्च को

जांजगीर चांपा, 11 मार्च,2022/
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री टी.एस. सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में 11 मार्च को सुबह 11 बजे एन आई सी कलेक्टोरेट जांजगीर विडियो कांफ्रेंस कक्ष में मनरेगा के अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं का वर्चुअल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मिनट की अवधि के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को “आयकानिक वीक “के रूप में मनाते हुए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित मनरेगा महिला श्रमिकों को सम्मानित किया करना है ताकि उनकी आजीविका संवर्धन को देखते हुए अन्य महिलाएं आगे आ सके।  महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निजी भूमि पर लिए जाने वाले आजीविका आधारित कार्य यथासम्भव  महिलाओं के नाम से स्वीकृत करना, जिससे परिवार की आर्थिक प्रगति में उनकी सशक्त भागीदारी हो सके। कार्यक्रम की थीम “गर्व से जीने की आजादी” है।केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देश के संदर्भ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 140 (प्रत्येक जिले से आजीविका आधारित व्यक्तिमूल्क कार्यों से लाभान्वित 5 मनरेगा महिला श्रमिक) महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय

Fri Mar 11 , 2022
 जांजगीर चांपा, 11 मार्च, 2022/ वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेंगे और पंजीयन कार्य किया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयन, छत्तीसगढ़ ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वाणिज्यिक कर (पंजीयन) […]

You May Like

Breaking News

advertisement