अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन 01 अक्टूबर को

जांजगीर-चांपा 30 अक्टूबर 2023/ वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर 2023 को नया ऑडिटोरियम भवन में प्रातः 11 बजे से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित अधिनियम, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण, कल्याण अधिनियम 2007 पर परिचर्चा, वृद्धजनों के लिए संचालित योजनाओं पर परिचर्चा तथा वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जएगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला चिकित्सालय जांजगीर एवं रोग प्रतिरोधक औषधि का वितरण आयुष विभाग जांजगीर द्वारा आयोजित किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण ने वरिष्ठ नागरिकों को उक्त शिविर में लाभ लेने की अपील की है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेती किसानी से उन्नति की राह पर बढ़ चले ईश्वर जैविक खेती को कर रहे हैं प्रोत्साहित बचपन के शौक को बनाया जीवन जीने का जरिया

Sat Sep 30 , 2023
जांजगीर-चांपा 30 सितम्बर 2023/ प्रगतिशील किसान ईश्वर गुप्ता जिनका खेती किसानी बचपन से ही उनका शौक रहा आज उनके जीवन का जरिया बन चुका है। वह अपनी निजी जमीन पर जैविक खेती करते हुए फसल उगा रहे हैं, इसके साथ ही उनकी उद्यानिकी, वानिकी क्षेत्र में भी गहरी रूचि होने […]

You May Like

Breaking News

advertisement