माननीय सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

माननीय सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रीमती पुष्पा पाण्डेय मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बरेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ0 त्रिभुवन प्रसाद अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय बरेली उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मा0 सदस्या द्वारा एक महिला मरीज की शिकायत सुनी एवं अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त मरीज की समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण किया जाये। तत्पश्चात जिला महिला चिकित्सालय के ओ0पी0डी0 वार्ड एवं जनरल वार्ड व अल्ट्रासाउन्ड वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें मरीजों से उनके खान-पान से सम्बन्धित मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही आशा बहुओं के माध्यम से मरीजों को सम्बन्धित सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्रों पर अल्ट्रासाउंड करवाने हेतु जानकारी देने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात नवजात शिशु देख-रेख इकाई (नर्सरी वार्ड) का निरीक्षण किया गया नवजात शिशु देख-रेख इकाई में कुल 18 शिशु भर्ती थे।
तत्पश्चात महोदया के द्वारा महिला थाना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सुश्री सीमा सिंह प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना बरेली उपस्थित रहीं, महोदया के द्वारा वर्ष 2024 में पंजीकृत मुकदमों की जानकारी ली गयी। प्रभारी निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में दर्ज मुकद्दमों की संख्या-109 है। जिसमें 50 वाद में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, 17 वाद में एफ0आर0 लगायी जा चुकी है शेष 42 वाद लम्बित चल रहे हैं जिन पर कार्यवाही विचाराधीन है। तदोपरान्त मा0 सदस्या द्वारा महिला थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। मा0 सदस्या द्वारा केन्द्रीय कारागार बरेली का निरीक्षण किया गया, केन्द्रीय कारागार बरेली में निरीक्षण के समय व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नो हेलमेट नो पेट्रोल, मनुहार करते रहे और पैदल खींचते रहे बाइक, नहीं मिला पेट्रोल

Tue Jan 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर नो हेलमेट नो पेट्रोल की व्यवस्था का कड़ाई से पालन शुरू हो गया है। अधिकतर पेट्रोल पंपों पर लोग हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेते नजर आये। कई बाइक सवारों को बगैर पेट्रोल के ही वापस […]

You May Like

advertisement