माननीय मंत्री जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज लखनऊ में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग के केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, मा0 विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह, अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में देखा व सुना।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में 1682 छात्र/छात्राओं को प्रदेश स्तर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए दूर दृष्टि, अनुशासन और कठिन परिश्रम बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और माता-पिता का सम्मान करने वाले विद्यार्थी जीवन में निश्चित रूप से आगे बढ़ते हैं। उन्होंने मेधावी छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मा0 सांसद जी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है और मेधावी विद्यार्थी समाज व राष्ट्र का गौरव होते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्र/छात्राओं को बधाई दी और कहा कि कहा कि बरेली जनपद का नाम रोशन करने के लिए शिक्षक/अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को संवारने में उसकी मां की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि वही उसकी पहली गुरु होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के सफलता संभव नहीं है और जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना हो, पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसकी उम्र मात्र 14-15 वर्ष है और उसने कठिन परिश्रम और समर्पण से सफलता की ऊॅचाईयों को छू लिया है तथा क्षेत्र कोई हो मेहनत जरूर करें।
कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों ने हाईस्कूल में जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों में दामिनी सिंह, इकरा, अभिषेक, भाव्या, सुरजीत बाबू, रोशनी तथा इंटरमीडिएट में स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों में प्रशांत, अनुज कुमार, उज्जवल गुप्ता, विवेक को 21-21 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक (धनराशि सीधे खाते में अंतरित की जाएगी) तथा मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इण्टरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में छठवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा आफरीन अदिबा सम्मान समारोह में उपस्थित नहीँ हो सकी। उनकी भी उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 04 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच की गई आसन्न

Tue Jun 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना प्रभारी बारादरी द्वारा दी गयी आख्या के अनुसार आवेदक द्वारा प्लॉट खरीदने हेतु प्रॉपर्टी डीलर को 10 लाख रुपये दिये थे, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर द्वारा एग्रीमेंट न कराए जाने तथा पैसे वापस न देने के उद्देश्य से थाना बारादरी के मु0आ0 आशीष […]

You May Like

Breaking News

advertisement