मा0 मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

मा0 मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं – डॉ0 मनोज पाण्डेय

यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है – मा0 मंत्री

रायबरेलीः- 05 जून 2026
          मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उ०प्र० सरकार डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के विकास खण्ड राही अंतर्गत ग्राम कटिहार (पोस्ट भाव) में “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माताजी के नाम एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
          मा0 मंत्री ने कहा कि देश में आज मा0 प्रधानमंत्री जी के आहवान पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ हुआ है, जिसका आज मुझे शुभ अवसर मिला है और मैने अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाकर जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मै लोगों से आहवान करता हूँ अपने जनपद के लोगों से अपने क्षेत्र के लोगों से कि इस दिन को यादगार बनाये और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। अपनी माँ के नाम पौध रोपण कर उनकी नियमित देखभाल करें यह हमारा अपनी माँ के प्रति सम्मान होगा।
          मा० मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।
          उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। मा० मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
          डीएफओ प्रखर मिश्र ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में वृहद वृक्षारोपण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके अन्तर्गत आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगभग 8 लाख पौधे रोपित कराये जायेंगे।  
          इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान, जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी व एनसीसी के छात्र/छात्राए तथा क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज क्षेत्र में ओवररेट शराब बिक्री का आरोप, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sat Jun 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलकर शराब बेचने के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ दुकानों पर रात देर तक तथा सुबह के समय भी ओवररेट शराब […]

You May Like

Breaking News

advertisement