मा० मंत्री राकेश सचान ने जनपद भ्रमण के दौरान किया वृक्षारोपण

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

मा० मंत्री राकेश सचान ने जनपद भ्रमण के दौरान किया वृक्षारोपण_

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

“आओ लगाए एक पेड़, मां के नाम” हर पेड़ माँ के प्रति हमारा सम्मान

रायबरेलीः- 04 जून 2026
मा0 मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद राकेश सचान ने आज जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
मा० मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह हमारी भावनात्मक जुड़ाव और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
मा० मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाए तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से एक जन आंदोलन का रूप ले, यही सरकार की मंशा है।
इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, मा० विधायक सदर अदिति सिंह, मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, डीएफओ प्रखर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने विकास खण्ड राही में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Fri Jun 5 , 2026
_लोकेशनरायबरेलीरिपोर्टर अभिषेक कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने विकास खण्ड राही में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया_ रायबरेलीः- 04 जून 2026मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास खण्ड राही में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में […]

You May Like

advertisement