मानद उपाधि एवं किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड हेतु बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार हुए रवाना

मानद उपाधि एवं किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड हेतु बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार हुए रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्पिरिचुअल वेलनेस कोच और बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार को ओश स्टेट यूनिवर्सिटी, किर्गिज़ रिपब्लिक द्वारा “डॉक्टर ऑफ हॉलिस्टिक योग एवं स्पिरिचुअलिटी”की मानद उपाधि से सम्मानित करने के लिए नामांकित किया गया है। जिसके लिए वह किर्गिस्तान रवाना हो गए हैं। संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने किर्गिस्तान अवार्ड लेने रवाना होने से पहले धर्मेन्द्र कुमार को संस्था की ओर से बुके प्रदान कर शुभकामनाएं प्रेषित की। आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार को यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें योग शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। साथ ही धर्मेंद्र कुमार को किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड से भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान उन्हें मानवतावादी और आध्यात्मिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
सम्मान समारोह दिनांक 24 मार्च 2025 को ओश स्टेट यूनिवर्सिटी, किर्गिज़ रिपब्लिक में किया जाएगा। संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने बताया कि स्पिरिचुअल वेलनेस कोच एवं आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार को दिया जा रहा यह सम्मान उनके द्वारा योग, अध्यात्म और मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का सशक्त प्रमाण है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खण्डेलवाल कॉलेज में ’’विकसित भारत 2.0’’पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

Sun Mar 23 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : खंडेलवाल कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ जिसमें विकसित भारत 2.0 समावेशी शिक्षा विज्ञान उद्योग एवं प्रौद्योगिकी पर देश के शिक्षाविदों ने विचार विमर्श व्यक्त किया। इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेन्स को आई.सी.एस.एस.आर (एन.आर.सी.) द्वारा प्रायोजित किया गया शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement