अटेवा आज़मगढ़ द्वारा जनपद की होनहार बिटिया का सम्मान

अटेवा आज़मगढ़ द्वारा जनपद की होनहार बिटिया का सम्मान आज दिनांक 23/04/2026 को अटेवा आज़मगढ़ की टीम ने सीबीएसई की हायर सेकंडरी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में आज़मगढ़ परिक्षेत्र में सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद और परिवार का नाम रोशन करने वाली साक्षी यादव का सिधारी स्थित गुप्ता होमियो केयर हॉस्पिटल पर माल्यार्पण और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।ध्यातव्य है कि साक्षी ने सर्वोदय सेकंडरी स्कूल,हरबंशपुर में अध्ययन करते हुये 2026 की हाईस्कूल की परीक्षा में 99%से ज्यादा अंक प्राप्त कर परिक्षेत्र में सर्वाधिक अंक हासिल किया है।साक्षी के पिता डॉ.अनिल यादव जी मऊ जनपद में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।इस सम्मान समारोह में अटेवा आज़मगढ़ के शानदार जिलाध्यक्ष श्री सुभाषचन्द्र,जिला उपाध्यक्ष श्री सी पी यादव जी,जिला महामंत्री डॉ. रामजी वर्मा,जिला मीडिया के सहप्रभारी गुलाब चौरसिया,ओंकार नाथ,दीनदयाल यादव,चन्दन जी,प्रारंभिक शिक्षक समिति के शानदार जिला उपाध्यक्ष-सह मीडिया प्रभारी श्री उदय प्रताप राय जी,श्री अशोक राय जी,दिनेश जी,सतंजय यादव जी,मनोज मौर्य जी,संजय यादव जी,माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) के प्रदेश मंत्री श्री विरजू सरोज जी,श्री अवधेश रिंकू जी डॉ. प्रमोद गुप्ता समेत दर्जनों साथी उपस्थित रहे।अटेवा आज़मगढ़ साक्षी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement