महंगाई और बेरोजगारी के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेवार है : हुड्डा।

महंगाई और बेरोजगारी के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेवार है : हुड्डा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

लाल किले के दोषियों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए, किसानों का कोई दोष नहीं।
किसान आंदोलन अंग्रेजों के समय से होते रहे हैं लेकिन इतना बड़ा आंदोलन कभी नहीं हुआ।
हुड्डा ने कहा कि उन्हें दुःख है कि किसान अपनी फसलों को नष्ट कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी :- जयराम विद्यापीठ में हरियाणा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से दोषी है। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस बढ़ती महंगाई को खुलकर उठा रही है। इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया और अब हरियाणा विधानसभा में भी उठाया जायेगा। कांग्रेस ने राज्य के हर जिले में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी का विरोध किया है। पूर्व मुख्य मन्त्री ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा को समर्थन देने वाले विधायक भी अब खुल कर वर्तमान सरकार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले खुद नौकरियों को विज्ञापित करते है फिर कभी खुद विड्रा कर लेते हैं और कभी पोस्टें रद्द हो जाती हैं। आज हरियाणा में डेढ़ लाख स्वीकृत पोस्टें खाली पड़ी हुई हैं। हुड्डा ने कहा कि राज्य में जो घोटाले जैसे रजिस्ट्री एवं शराब के घोटाले हो रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। क्योंकि सरकार की ओर ही अंगुली उठ रही है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं। विकास ठप्प है। पूर्व मुख्य मन्त्री ने कहाकि वर्तमान सरकार ने केवल प्रदेश पर कर्ज बढ़ाया है। खेल नीति को सरकार ने ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने समय समय पर संघर्ष किये हैं। 1907 में भी अंग्रेजों के समय संघर्ष हुए। अजित सिंह, लाला लाजपत राय और उनके खुद के दादा ने संघर्ष किया। लेकिन कभी इतना बड़ा संघर्ष नहीं किया। हुड्डा ने कहाकि किसान शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को चाहिए कि शांति पूर्ण तरीके से हल निकाले। उन्होंने कहाकि उन्हें दुःख है कि किसान अपनी फसलें नष्ट कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। इससे देश को भी नुकसान पहुंच रहा है। पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहाकि लाल किले के दोषियों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए, लेकिन किसानों का कोई दोष नहीं है।
हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेंद्र हुड्डा जयराम विद्यापीठ में पत्रकार वार्ता करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज को मिला प्रोफेसर एसएस गुराया युवा वैज्ञानिक अवार्ड, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

Tue Feb 23 , 2021
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज को मिला प्रोफेसर एसएस गुराया युवा वैज्ञानिक अवार्ड, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज को […]

You May Like

advertisement