बिहार: वज्रपात से घर जल कर खाक

वज्रपात से घर जल कर खाक

अररिया
प्रखंड के बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या चार अंतर्गत झौआ गांव में शुक्रवार देर रात्रि आंधी के साथ हुई बज्रपात के चपेट में आने से एक घर व घर में रखे नगदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि घटना में किसी भी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित गृहस्वामी के सूझबूझ के कारण परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। लेकिन तड़का गिरने के बाद से हीं परिवार के सदस्य सहमें हुए हैं। बज्रपात के इस गगतन मे लगभग दो लाख क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित मो. इकलाख ने बताया कि वह अपने तीन के चदरा से निर्मित घर मे सो रहा था। इसी बीच रात करीब 12 बजे अचानक आंधी आई और उनके घर का टीना उड़ गया। किसी तरह जान बचाकर वे लोग बगल के कमरे में चले गए। इसी बीच जोरदार तड़का उनके उजड़े हुए घर गिर गया। जिससे घर मे रखे फर्नीचर, कपड़ा, नगदी, आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दर्जन भर मुर्गा मुर्गी की भी झुलसने से मौत हो गई है। हालांकि बज्रपात के बाद हुई तेज बारिश के कारण आग काबू में आ गया। जिसके कारण बड़ी आबादी आग के चपेट में आने से बची। पंचायत के मुखिया अनिशुर रहमान ने घटना की सूचना सीओ अररिया व ताराबाड़ी पुलिस को देने की बात कही। इधर ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: छोटे से एक कार्ड में दर्ज होगी लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित तमाम जानकारी

Sat May 21 , 2022
छोटे से एक कार्ड में दर्ज होगी लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित तमाम जानकारी आयुष्मान भारत हेल्थ अकांउट के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटाइजेशन का हो रहा प्रयास, स्वास्थ्य सेवा का बेहतर क्रियान्वयन होगा संभव अररिया, 21 मई ।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन […]

You May Like

advertisement