वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर के नृतत्व में चलाया गया सदन टिकट चेकिंग अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर के नृतत्व में चलाया गया सदन टिकट चेकिंग अभियान

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक-03.05.2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर के नेतृत्व में चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान।

मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 मई 2025 तक चलेगा। 22 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के अंगतर्गत अब तक 19 हजार से ज्यादा यात्रियों से लगभग ₹1.3 करोड़ का राजस्व एकत्रित किया गया है।

इसी कड़ी में,आज 03 मई को मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के निर्देशानुसार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी की अगुवाई में मालवा एक्स्प्रेस में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक श्री रमाकांत सिंह सहित टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी के जवान थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा ट्रेन में अनाधिकृत वेंडिंग पर अंकुश लगाने हेतु जांच की गई। जाँच के दौरान ट्रेन में 2 अनाधिकृत विक्रेता पकड़े गए। उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया। यदि कोई अनाधिकृत विक्रेता किसी ट्रेन में या रेल के किसी भाग में कोई सामान बिक्री करता है तो उसे रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत 2000 रुपया जुर्माना या एक साल की कैद अथवा दोनों सजा का प्रावधान है। उन्होंने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे रेलयात्रा के दौरान अनाधिकृत वेंडरों से कुछ भी नहीं खरीदें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने ट्रेन के पैंट्री कार का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें मामूली साफ-सफाई की कमी थी, जिसे मौके पर ही पैंट्री कार के मैनेजर को सख्त निर्देश देकर सही कराया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ अटूट समर्पण, सतर्कता, दक्षता और प्लानिंग के साथ रेल राजस्व को अधिकतम करने और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने में सफल हो रहे हैंI

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने संजौली,शिमला में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा

Sun May 4 , 2025
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने संजौली,शिमला में निकाली भव्य मंगल कलश यात्रा (पंजाब)फिरोजपुर 02 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता]= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम कथा का भव्य आयोजन जंजघर, नज़दीक लक्ष्मी नारायण मन्दिर, संजोली में किया गया है। ।कथा के उपलक्ष्य में आज विशाल मंगल कलश यात्रा […]

You May Like

Breaking News

advertisement