राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की दिल्ली शाखा द्वारा बाढ़ पीड़ितों में विशाल खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली : दिल्ली के यमुना खादर में बाढ़ आने से झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोग बहुत परेशान थे। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम ने जानकारी मिलते ही आज 23 अगस्त को बाढ़ पीड़ितों के लिए 200 क्विंटल आटा, 200 क्विंटल चावल, 50 किलो गेहूं, नई टी-शर्टस, साड़ी, सूट सलवार, दुपट्टे आदि का वितरण। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा , मेंस प्रोटेक्शन सेल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा , दिल्ली उपाध्यक्ष बालकृष्ण वशिष्ट , यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुधा आर्य , प्रदेश सचिव सचिन कुमार शर्मा , प्रदेश सचिव शैलेश कुमार गुप्ता जी के सहयोग से राशन वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा जी ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा मानवता व मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है। सभी के सहयोग से वितरण कार्य सफल रहा और भविष्य में भी हम सदैव सेवा परमोधर्म का पालन करते हुए जरूरतमन्दों की मदद करते रहेंगे।
संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा ने दिल्ली प्रदेश टीम के इस नेक कार्य की सराहना की। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में रह रहा पति, पत्नी ने जहर खा कर की आत्महत्या, पति व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue Aug 23 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पति और सास ससुर ने किया आत्महत्या करने के लिए मजबूर।अमेरिका में रह रहे मृतक के भाई राजविंदर पुत्र सुखविंदर सिंह ने रोते हुए दूरभाष पर बताया की हमने अपनी बहन सतविंदर कौर की खुशी के लिए लाखों रुपयों से अपने […]

You May Like

advertisement