सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा लगाया गया जुस का विशाल लंगर

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा लगाया गया जुस का विशाल लंगर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हनुमान जन्मोत्सव पर रियल जूस का विशाल लंगर।

कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : पिछले लम्बे समय से धर्मनगरी में समाजसेवा के कार्यों में जुटे सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा संकट मोचन श्री बाला जी मन्दिर खेड़ी ब्राह्मण कुरुक्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर रियल जूस का विशाल लंगर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनय गुप्ता ने की। उन्होंने बताया की सृष्टि पर मानवता की रक्षा और अनैतिक शक्तियों को नष्ट करने वाले राम भक्त वीर हनुमान को सभी भारत वासियो द्वारा याद किया जाता है। उनके जन्मोत्सव पर हर साल विशाल भंडारा लगाया जाता है। सेवा ट्रस्ट यूके भारत के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व योगेश गर्ग ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से डाबर रियल जूस का अटूट भंडारा वितरित किया। उन्होंने सभी को सपरिवार हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी व कहा कि श्री राम भक्त हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।
मंदिर समिति द्वारा इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर विजय गर्ग, संजीव गर्ग, मुनीष मित्तल, वरूण गुप्ता, विक्की सैनी व समस्त हनुमान भक्त प्रेमी मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के जूस भंडारे के अवसर पर सदस्य एवं अन्य लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरी देवी स्कूल में अध्यापिकाओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

Fri Apr 7 , 2023
केसरी देवी स्कूल में अध्यापिकाओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री हनुमान जयंती पर जयराम पब्लिक स्कूल में हुई उत्साहवर्धन प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान […]

You May Like

Breaking News

advertisement