बरेली: महाभारत काल में स्थापित प्रचण्ड बाबा घोपेश्वर नाथ मंदिर पर कि गया विशाल रूद्राभिषेक व श्रंगार

महाभारत काल में स्थापित प्रचण्ड बाबा घोपेश्वर नाथ मंदिर पर कि गया विशाल रूद्राभिषेक व श्रंगार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तृतीय चरण वंश वृद्धि, धन प्राप्ति हेतु द्वापर युग में स्थापित शिवपिण्डी बाबा धोपेश्वर नाथ मन्दिर शिव भक्तो के गंगा जल नन्द ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया श्रद्धालु अपने माथे पर त्रिपुड़ लगाये भंगवा रंगे यात्रा में शामिल हुए।
जलाभिषेक यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व समिमि के मीडिया प्रभारी मनोज देवल के निर्देशन में श्यामगंज मन्दिर पर गणेश पूजन एवं नाथ नगरी चालीसा का पाठ करा गया घंटा शंख नगाडे बजाकर प्रातः 7 बजे जलाभिषेक शोभायात्रा आरम्भ की गयी। सर्वप्रथम यात्रा कालीबाड़ी, संजय कम्युनिटी हाल रामपुर गार्डन, प्रभा टाकिज, कैट बी०आई० बाजार के रास्ते होते हुये (महा तांत्रिक) बाबा घोपेश्वर नाथ मंदिर पहुँची जगह-जगह भक्तो के जयकारों से बरेली नाथ नगरी ॐ नमः शिवाय, जय-जय शिव शंकर कांटा लगे न कंकड प्याला तेरे नाम का पिया, मधुर भक्तिमय संगीत के साथ नाचते गाते वातावरण शिवमय हो गया।
चौराहे पर जगह-जगह पुष्प वर्षा में शामिल दिव्यजाग्रति संस्था, प्रचीन कालीदेवी मंदिर चाहबाई समिति, मनोकामना मन्दिर समिति, आध्यातम संस्था, विश्व जागृति मिशन समिति आदि शामिल रही।
परम्परागत वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पंण्डित मुकेश पाण्डेय व साधु संत द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का पाठ के बाद आराधना कर ताम पात्र में गंगाजल, दूध, आदि सामग्री से प्रचण्ड शिवलिंग पर समुहिक रूद्राभिषेक आरम्भ कराया गया भक्तों द्वारा ऋतु, फल, फूल अर्पण कर भस्म से भोले का श्रंगार किया गया चचल मन को केन्द्रीय कर भोले को प्रणाम किया गया सभी स्त्री-पुरुष ने भौतिक सुख की प्राप्ति हेतु अलग-अलग सामग्री चढ़ाई। तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल बताया कार्यक्रम के चौथे चरण में दिनांक 14. 31.07.2023 दिन सोमवार बाबा मढ़ीनाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रूद्राभिषेक किया जायेगा।
शोभायात्रा में शामिल ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, राधिका शर्मा, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, मुकेश पाण्डेय, योमित अग्रवाल, जगदीश, विजय गोयल बृजेश गुप्ता, रोहित अग्रवाल. कपिल गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, तीरथ राम, संजय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल आदि शामिल हुये।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने प्रतिपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद सौंपा मनोनयन पत्र व स्मृति चिन्ह

Tue Jul 25 , 2023
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने प्रतिपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद सौंपा मनोनयन पत्र व स्मृति चिन्ह दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने बरेली के प्रतिपाल सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement