
27वें कारगिल विजय दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त संग्रहित
महाराजगंज, आजमगढ़ | 26 जुलाई 2026
27वें कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर ऑल इंडिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन (AIREF TRUST) के तत्वावधान में तथा माँ शारदा कोचिंग शिक्षण संस्थान एवं लाइब्रेरी, महाराजगंज (आजमगढ़) के स्थानीय सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 38 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो भविष्य में गंभीर रूप से बीमार मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में कई ऐसे रक्तवीर भी शामिल रहे जिन्होंने पूर्व में अनेक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल कायम की है। वहीं कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा के इस महाअभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है।” उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे गौरवशाली अवसर पर आयोजित यह शिविर देश के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जिस प्रकार हमारे सैनिक राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का कार्य कर सकता है।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।
रक्तदान करने वाले सम्मानित रक्तवीर:
श्री सचिन यादव, बहन आंचल यादव, श्री मनीष सिंह, श्री रवि सिंह, श्री शनि सिंह, श्री सतवंत कुमार, श्री हरेंद्र, श्री दुर्गविजय, श्री मनोज कुमार, श्री बीरबल प्रजापति, बहन संगम यादव, श्री योगेन्द्र, श्री प्रशांत सिंह, श्री दिलीप सोनकर, श्री रविन्द्र वर्मा, बहन नीलम यादव, बहन खुशबू, श्री प्रदीप कुमार, श्री दीपक जायसवाल, श्री शुभम मिश्रा, श्री शशि भूषण मिश्रा, श्री क्रिस जायसवाल, श्री संजय जायसवाल, श्री परमेश्वर राजभर, श्री अभय यादव, श्री अखिलेश शर्मा, श्री राम जायसवाल, श्री राजन गुप्ता, श्री आशुतोष यादव, श्री शिवांग यादव, श्री विवेक प्रजापति, श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता, श्री अरविंद यादव, श्री आशीष सोनकर, श्री दिनेश सिंह, श्री प्रवीण तिवारी, श्री मनीष यादव एवं श्री राहुल सैनी


