गले मिलकर ईदुल अज़हा की मुबारकबाद दी

गले मिलकर ईदुल अज़हा की मुबारकबाद दी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नोमहला शरीफ़ में नमाज़ियों को गले मिलकर मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद-उल-अज़हा हमें सिखाती है कि सच्ची खुशी दूसरों के साथ बांटने में है। ईदुल अज़हा इंसान को बलिदान, धैर्य, और अल्लाह पर भरोसा करने की प्रेरणा देती है। यह एक ऐसा मौका है जब लोग अपने अहंकार और स्वार्थ को छोड़कर दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं।
ईदुल अज़हा खुदा से मोहब्बत का पैगाम है।सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खाँ ने ईदुल अज़हा की नमाज़ मस्जिद नोमहला शरीफ में अदा करने के बाद गले मिलकर मुबारक दी उन्होंने इस मुबारक मौके पर कहा कि ईदुल अज़हा बलिदान, आज्ञाकारिता और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सामाजिक एकता: ईद-उल-अज़हा आपसी भाईचारे, दान, और गरीबों की मदद को बढ़ावा देता है।
ईदुल अज़हा की नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक दी।ख़ुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की तरक़्क़ी, खुशहाली, कामयाबी, सलामती,कौमी एकता भाईचारे के लिये दुआ की।इस मौके पर पम्मी ख़ाँ वारसी,अरशद अहमद ख़ाँ,अर्शी,शादाब रज़वी,मोहम्मद कसिम,शाने अली कमाल मियाँ,सलीम साबरी आदि सहित बड़ी तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे नोमहला में 9 बजे नमाज़ अदा की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रचनात्मक उपलब्धियों के लिए डा सतेंद्र शर्मा किए गये सम्मानित

Sun Jun 8 , 2025
रचनात्मक उपलब्धियों के लिए डा सतेंद्र शर्मा किए गये सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महानगर महामंत्री प्रखर पाठक के नेतृत्व में भारतीय सेना के अपूर्व पराक्रम के उपलक्ष्य में दो दिन का रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया गया। रामचरितमानस के पाठ के बाद […]

You May Like

advertisement