प्रभु भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है : भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन, 20 मई : छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में इन दिनों पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अंतर्गत व्यासपीठ से प्रख्यात भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा समस्त भक्तों-श्रृद्धालुओं को तृतीय दिवस की कथा श्रवण कराई।
व्यास पीठाधीन भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने समस्त श्रोताओं को भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि प्रभु भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है। प्रभु की भक्ति अमूर्त है, इसे केवल अनुभव किया जा सकता है। हममें से ज़्यादातर लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारी कुछ इच्छाएँ पूरी करें। क्या इसे भक्ति कहा जा सकता है?
सच्ची भक्ति बिना किसी माँग के भगवान की पूजा करने में है। जैसे एक माँ अपने बच्चे को बिना माँगे खिलाती है, वैसे ही भगवान जो माँ से भी बढ़कर है, हमें वह देगा जिसकी हमें ज़रूरत है। अगर भगवान हमें वह नहीं देते जिसकी हमें चाहत है, तो हमें समझना चाहिए कि हमें इसकी ज़रूरत नहीं है। अगर हम यह समझ जाएँ तो हम मुसीबतों से बाहर निकल जाएँगे और हमारे जीवन से दुख सदैव के लिए दूर हो जाएगा।
इस अवसर पर पधारे श्रीमज्जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज ने श्रीमद्भागवत का पूजन-अर्चन किया।साथ ही उन्होंने कहा कि ध्रुव जैसा प्रभु भक्त होना अत्यंत कठिन है। उन्होंने अपनी पांच वर्ष की आयु में ही कठोर भगवद साधना करके परमात्मा को प्राप्त किया। इसीलिए हमें भी अपने बच्चों को प्रारंभ से ही प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर करना चाहिए।जिससे उनके हृदय में बचपन से ही धर्म का प्रवेश हो सके।तभी हमारे बच्चे संस्कारवान और कर्तव्यशील बनेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका के प्रधान संपादक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. सतेन्द्र कुमार जोशी, महोत्सव के मुख्य आयोजक दीपक लोहिया, श्रीमती नूपुर लोहिया, हरि नारायण अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल, प्रहलाद गुप्ता, उमेश बंसल, नीरज मित्तल, शशिकांत दुबे, आर. के. श्रोत्रिय, गणेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राधारानी अग्रवाल, उर्मिल बंसल, ममता सैनी, गोपिका शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीरज मित्तल एवं आचार्य बृजेन्द्र तिवारी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस पार्टी ने चंद्रप्रकाश जांगड़ा को स्टेट चेयरमैन की जिम्मेदारी देकर ओबीसी वर्ग को मजबूत प्रतिनिधित्व देने का किया कार्य: मनदीप चट्ठा

Thu May 21 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – अभिषेक पूर्णिमा। आदमपुर विधायक  चंद्रप्रकाश को चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी। पिहोवा, 20 मई : आदमपुर हल्के के विधायक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश जांगड़ा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हरियाणा प्रदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement