ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट वेलफेयर कमेटी ने किया बॉलीवुड स्टार सोनू सूद का सम्मान

ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट वेलफेयर कमेटी ने किया बॉलीवुड स्टार सोनू सूद का सम्मान-
मोगा 13 फरवरी (शालीन शर्मा,जिला संवाददाता ,मोगा) -ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से बॉलीवुड स्टार व कोरोना महामारी के दौरान लाखों पीड़ित परिवारों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड स्टार सोनू सूद को अपने पैतृक शहर मोगा पहुंचने पर उनके निवास स्थान पर उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया !इस संबंधी संस्था के चेयरमैन ओंकार सिंगला व अध्यक्ष सीए अतुल गर्ग ने कहा कि अपने लोक भलाई कार्यो में विश्व विख्यात बॉलीवुड के नामी अभिनेता सोनू सूद की ओर से अपने शहर व देश का ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन किया है और पीड़ित परिवारों के लिए मसीहा बन उनकी सहायता की है !जिसके चलते संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है !इस मौके पर संस्था के चेयरमैन ओंकार सिंगला व अध्यक्ष अतुल गर्ग के इलावा उपस्थित पदाधिकारियों में मीडिया इंचार्ज डॉ संदीप शर्मा,डी के राणा ,अवतार सिंह ,श्रेय गर्ग ,हरपाल सिंह ,अशोक बांसल सीए, ईशान गर्ग ,गुरमीत सीदौड़ा ,मुकेश गुप्ता, रमनीष कुमार, सुनील सूद, राजेंद्र सचदेवा योगेंद्र शर्मा हरीश धीर ,संजीव शर्मा ,सुनील जैन, डॉ चंदन सिंगला व शिव कौड़ा आदि उपस्थित थे !

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਇਲਾਕੇ ਕਾ ਪਹਿਲਾ ਸੀ. ਐਨ. ਜੀ.ਪਟਰੋਲ ਪੰਪ ਸ਼ੁਰੂ

Sat Feb 13 , 2021
ਇਲਾਕੇ ਕਾ ਪਹਿਲਾ ਸੀ. ਐਨ. ਜੀ.ਪਟਰੋਲ ਪੰਪ ਸ਼ੁਰੂ ਮੋਗਾ, 13 ਫਰਵਰੀ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ,ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) – ਮੋਗਾ-ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਮੁਖ ਮਾਰਗ ਤੇ ਪਿੰਡ ਸਿੰਘਾਂਵਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਐਚ ਪੀ ਸੀ ਐਲ ਅਤੇ ਥਿੰਕ ਗੈਸ ਵੱਲੋਂ ਨਵਾਂ ਸੀ ਐਨ ਜੀ ਪੰਪ ਚਾਲੂ ਕਿੱਤਾ ਗਿਆ| ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਸ਼੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਫਿਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ […]

You May Like

Breaking News

advertisement