मानव सेवा क्लब ने पहलगाम घटना के दिवंगतों के प्रति मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि की अर्पित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब सदस्यों ने बड़े बाग रामलीला ग्राउंड के पास गुरुवार को द्वारिका पुरम कालोनी में कश्मीर के पहलगाम हादसे के विरोध में दिवंगत लोगों के प्रति मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रकाश चंद्र सक्सेना ने कहा कि घटना बहुत हृदय विदारक है मानव सेवा क्लब इस घटना का कड़ा विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि आतंकवाद के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए जल्द ही कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। सभी ने दो मिनट का मौन भी धारण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिसमें अरुणा सिन्हा,सुनील कुमार शर्मा ,प्रकाश चंद्र सक्सेना,राजेश सक्सेना,अनिल सक्सेना,करुणा शंकर,गंगा राम पाल,
अरविन्द मिश्रा,संजीव गुप्ता,डॉक्टर राकेश गंगवार,विजय मिश्रा,कमलेश शुक्ला,राकेश सारस्वत,पूनम सक्सेना,नीता सारस्वत ,बीना,बिहारी लाल गंगवार और पुष्पा गंगवार शामिल हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोजीपुरा ब्लॉक में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

Fri Apr 25 , 2025
भोजीपुरा ब्लॉक में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भोजीपुरा कार्यालय विकास खण्ड भोजीपुरा में खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस” बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l बी.डी.ओ. कमल कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement