उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ रहे सुराज सेवा दल को सैकड़ों लोगों ने दिया समर्थन,

जफर अंसारी


प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम लोगों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
हल्द्वानी।
सूरज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी और जिलाध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुराज सेवादल का दामन थामा इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी के प्रमुख समाजसेवी डी के भट्ट को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जिला अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में नैनीताल जनपद में संगठन लगातार शसक्त हो रहा है युवा शक्ति एवं मातृशक्ति तेजी से सुराज सेवा दल से जुड़ रही है। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डी के भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं से नशे ओर भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध लड़ने का आह्वान किया साथ ही बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए तमाम रिक्त पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती करने के लिए सड़कों पर आंदोलन करने का आव्हान किया। इसके अलावा उन्होंने निरंतर बढ़ते बिजली के दाम के साथ साथ बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं की लचर कार्यप्रणाली को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन किए जाने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी के अलावा कमल आर्य ,नरेंद्र बिष्ट, प्रशांत सनवाल ,योगेश, नवीन न्याल अनुराग ठाकुर, सुनीता भट्ट ,माया जोशी ,मोहन बोरा, दीपा बोरा, सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा इकाई के चुनाव फरवरी में होगे,

Sat Dec 30 , 2023
राजकुमार केसरवनी अल्मोड़ा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने अल्मोड़ा इकाई के चुनाव फरवरी 2024 मैं कराने की घोषणा करते हुए राजेंद्र तिवारी को सदस्यता प्रमुख बनाया है,अल्मोड़ा के अध्यक्ष देवा भाई ने कल हल्द्वानी में प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर चुनाव कराने की मांग की […]

You May Like

advertisement