बिहार:राखी बांध कर घर लौट रही महिला समेत पति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

राखी बांध कर घर लौट रही महिला समेत पति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

फोटो :- घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल ले जाते ग्रामीण

फारबिसगंज से मो माजिद

फारबिसगंज के ढोलबज्जा पेट्रोल पंप के समीप हाईवे पर सोमवार की देर शाम चार चक्के वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला अपने पति के साथ गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला गुंजा देवी एवं उसका पति अजय मंडल सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 4 के निवासी बताये जाते हैं। गंभीर रूप से घायल महिला एवं उसके पति को स्थानीय लोगों के द्वारा अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।घटना के संदर्भ में घायल अजय मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पूर्णिया के बौसी स्थित ससुराल रक्षाबंधन में गया था। वहां से अपने स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ अपना घर फारबिसगंज सुल्तान पोखर लौट रहा था। इसी बीच फारबिसगंज की ओर से अररिया जा रही चार चक्का वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिससे वह दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज थाना के दरोगा प्रवेज आलम ने दलबल पहुंचकर चार चक्के वाहन के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:सपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में आज भी जनता जर्नादन को मूलभूत सुविधाओं के लिए करना पड़ रहा है दुश्वारियों का सामना

Tue Aug 24 , 2021
सपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में आज भी जनता जर्नादन को मूलभूत सुविधाओं के लिए करना पड़ रहा है दुश्वारियों का सामना आजमगढ़। विकास का कितना भी दावा किया जाय लेकिन सपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में आज भी जनता जर्नादन को मूलभूत सुविधाओं के लिए […]

You May Like

advertisement