दूसरे समुदाय की महिला से प्यार करता है पति ,पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा दर्ज

दूसरे समुदाय की महिला से प्यार करता है पति ,पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : एक महिला ने अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति दूसरे समुदाय की महिला से प्यार करता है। उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
थाना कैंट क्षेत्र में रहने वाला युवक दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम करता है। जब यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने पति और उसके परिजन समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरकलीगंज निवासी महिला ने बताया कि उसका पति नाजिम काम करने रुड़की गया था। वहां नाजिम दूसरे समुदाय की शादीशुदा महिला के प्रेम में पड़ गया। विरोध करने पर नाजिम ने तलाक देने की धमकी दी। नाजिम उसकी बहनों और रिश्तेदारों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
नाजिम बोला कि दूसरी जगह से काफी माल मिलेगा। अगर यहां रहना है तो मुझे कार खरीदकर दो। नाजिम की पत्नी ने जान को खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। कैंट थाने में नाजिम समेत एक 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित चायनीज मांझे का प्रयोग न करें :- रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी

Wed Jan 22 , 2025
प्रतिबंधित चायनीज मांझे का प्रयोग न करें :- रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने चाइनीज मांझे के विक्रय और प्रयोग को रोकने हेतु आदेशित किया है।जिलाधिकारी के संज्ञान मे आया है की जनपद के सीबीगंज थाना एवं भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे […]

You May Like

advertisement