एचडब्लयूडीसी देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए महिलाओं/लड़कियों को उपलब्ध करवाता है ऋण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 22 जून :- हरियाणा महिला विकास निगम (एचडब्लयूडीसी) के जिला प्रबंधक विजय सैनी ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में (एचडब्लयूडीसी) द्वारा चलाई जा रही व्यक्तिगत ऋण स्कीमों की जानकारी आमजन को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के पास सीमित साधनों के कारण महिलाओं को उच्च शिक्षा देने से रोक दिया जाता है। अत्याधिक फीस व बैंकों के शिक्षा ऋण पर ब्याज दर के भार को कम करने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा 1 अप्रैल 2007 से बैंकों के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण पर 5 फीसदी ब्याज दर पर अनुदान देने की पहल की है। निगम से अनुदान प्राप्त करने के लिए आय जाति का कोई मापदंड नहीं है यहां तक की सरकारी कर्मचारी की लड़कियों को भी शिक्षा ऋण पर 5 फीसदी ब्याज अनुदान राशि दी जाती है।
उन्होंने कहा कि यह ऋण अनुदान सुविधा देश और विदेश में उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोतर, डाक्ट्रेट और पोस्ट डाक्ट्रेट लेवल पर उपलब्ध है। वर्ष 2020-21 के दौरान 62 महिलाओं/लड़कियों को 24 लाख 52 हजार 809 रुपए की अनुदान राशि दी गई है। इसके साथ-साथ निगम द्वारा 2021-22 में अब तक 23 महिलाओं/लड़कियों को 13 लाख 58 हजार 839 रुपए अनुदान राशि दी जा चुकी है। इच्छुक महिलाएं/लड़कियां अधिक जानकारी के लिए निगम के कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम मोहन नगर नजदीक डायमंड स्वीट हाउस व दूरभाष नम्बर 01744-223658 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:अतरौलिया क्षेत्र के होनहार श्रवण कुमार यादव ने योग कला से स्थापित किया विश्व रिकॉर्ड, बधाई देने वालों का लगा ताता

Tue Jun 22 , 2021
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट बुढ़नपुर आजमगढ़ अयोध्या में 21/6 /2021 को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित “दिव्य योग साधना कुंभ” में क्षेत्र के कटोही ग्राम निवासी श्रवण कुमार यादव पुत्र उमाकांत यादव ने “एक हस्त मयूर आसन” में विश्व रिकॉर्ड बना कर पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया ।बता […]

You May Like

advertisement